फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की हत्या के नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 09 Feb 2025 09:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीजे पर डांस करते समय युवक की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें जारी हैं। मामले की जांच पड़ताल सीओ सिटी कर रही हैं। राहुल के परिवार के लोग भी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात अमांपुर रोड के मैरिज होम रजत गार्डन में युवक राहुल निवासी आवास विकास कॉलोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर ही एक आरोपी दीपू ठाकुर को लोगों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के पास से तमंचे-कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की। मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की हैं। वहीं सीओ सिटी आंचल चौहान स्वयं मामले की विवेचना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें