फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए किया ऐसा काम, पुलिस भी जानकर हैरान

Wed, 13 Feb 2019 11:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सुभाष पार्क के सामने स्थित बीके शूज कंपनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड पूर्व कर्मचारी सहित दो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई रकम में से 12.5 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पूर्व कर्मचारी ने वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सूर्या नगर निवासी सुभाष चंद्र मिड्डा की बीके शूज कंपनी में 10 फरवरी की रात को चोरी हुई थी। पहले चोरी गई रकम 1.40 करोड़ रुपये बताई गई थी। दोपहर में यह रकम एक अलमारी में रखी मिल गई थी। 

कंपनी मालिक ने 9.50 लाख रुपये चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी के पूर्व कर्मचारी राजेश का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में पहचान लिया गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार (निवासी एफ-ब्लाक ट्रान्स यमुना कॉलोनी) और सुशील कुमार उर्फ रिंकू (निवासी एफ-ब्लाक ट्रांस यमुना कॉलोनी) को गिरफ्तार किया गया है। 

उनके पास से 12,49,200 रुपये, दो गैस सिलेंडर, एक छोटा गैस कटर, एक चाबी का गुच्छा बरामद किया गया है। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि राजेश पूर्व में आठ साल से कंपनी में सेल्समैन की नौकरी कर रहा था। 

दिसंबर 2018 में उसने 12 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इसका पता चलने पर उससे रकम बरामद कर ली गई थी। इसके बाद मालिक ने उसे कंपनी से निकाल दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। 

राजेश को पता था कि कंपनी में करोड़ों का लेन-देन होता है। पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को वेलेंटाइन डे पर महंगा गिफ्ट देना चाहता था। कर्ज चुकाने और घर खर्च के लिए भी रुपयों की जरूरत थी। 
विज्ञापन

इसलिए चोरी का प्लान बनाया। 15 दिन पहले अपने मित्र चांदी कारीगर सुशील उर्फ रिंकू और आटो चालक मनीष उर्फ अऊवा उर्फ  इरफान (निवासी निकट सब्जी मंडी, नुनिहाई) के साथ रेकी की। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया। 

उन्हें 20 लाख रुपये कंपनी में रखे मिले। राजेश ने तकरीबन आठ लाख रुपये लिए। वहीं सुशील कुमार और मनीष ने छह-छह लाख रुपये बांट लिए थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों से 12,49,200 रुपये बरामद हुए थे।

 मगर कंपनी मालिक ने 9.50 लाख रुपये चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर फिर से मालिक से बात की गई तो उन्होंने रकम का फिर से मिलान किया। तब 20 लाख चोरी की बात कही गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें