फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंतरराज्यीय चोर गैंग का भंडाफोड़, किसान का पार किया था रुपयों से भरा बैग; चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 05:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग को दबोचा है। गैंग बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रेकी कर उन लोगों को निशाना बनाता था, जो बड़ी रकम लेकर आते-जाते हैं। मौका मिलते ही  गिरोह के सदस्य चोरी कर फरार हो जाते थे। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कागारौल पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


23 मार्च को खेरागढ़ क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार उपाध्याय अपने पिता के साथ कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण जमा करने आए थे। किसी कारणवश पैसा जमा नहीं हो सका। वे 1.50 लाख रुपये बैग में रखकर बाहर आ गए। रघुनाथ मंदिर के पास सब्जी खरीदते समय अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल में रखा बैग पार कर दिया। बैग में नकदी के साथ बैंक पासबुक और शस्त्र लाइसेंस भी रखा था।

 
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुखभइया (19), करीमराज (23), अकीन (20) और जानू (24) शामिल हैं। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रहने वाले हैं और विभिन्न जनपदों में चोरी व अन्य मामलों में इनके खिलाफ दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद, एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरोह बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रेकी कर उन लोगों को निशाना बनाता था, जो बड़ी रकम लेकर आते-जाते हैं। मौका मिलते ही  गिरोह के सदस्य चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कागारौल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायलय भेजा, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें