ताजमहल पर लपकागीरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने वर्दी उतारकर लपकों को पकड़ा। पर्यटकों की तरह पुलिसकर्मी जब ताज भ्रमण पर निकले तो लपके उन्हें पहचान न सके और जाल में फंस गए।
ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों से लपकागीरी कर रहे नौ लपकों को दबोचने के लिए थाना पर्यटन पुलिस ने जाल बिछाया। एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों ने सादा वर्दी में पर्यटक बनकर लपकों से मोलभाव किया तो वह जाल में फंस गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नीलम ने बताया कि शनिवार व रविवार को पर्यटकों की संख्या रोजाना की अपेक्षा दोगुनी से ज्यादा होती है। ऐसे में लपकों को मौका मिल जाता है। वह पर्यटकों के साथ लपकागीरी करते हैं। रविवार को सुबह से ही कई प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में लगाया गया था। जो ताज की ड्यूटी पर नहीं जाते हैं उन्हें पर्यटक बनाकर भेजा गया था। ताकि लपकों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके।