फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पुलिस ने गैंगस्टर अरविंद उर्फ बंटू पर कसा शिकंजा, 80 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्क

Tue, 28 Jun 2022 11:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गैंगस्टर अरविंद उर्फ बंटू पर लूट, शराब तस्करी, हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में करीब 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की थाना बेवर पुलिस ने मंगलवार को गांव जगतपुर के रहने वाले गैंगस्टर अरविंद उर्फ बंटू की करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इस दौरान अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर के रहने वाला अरविंद उर्फ बंटू एक शातिर अपराधी है। उस पर लूट, शराब तस्करी, हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में करीब 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ गिरोहबद्ध अपराध करने पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। 

दो मकान सहित खेत कुर्क

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपराध के जरिए से अर्जित की गई गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क किए जाने की कार्रवाई की गई है। मंगलवार को एसडीएम कुलदेव सिंह, सीओ चंद्रकेश सिंह, बेवर, भोगांव, किशनी, बिछवां थाना की फोर्स व पीएसी की मौजूदगी में अपराधी का गांव स्थित दो मंजिला मकान, खेत सहित करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। 

बैंक ने जमीन कुर्क की

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा स्टेशन रोड से लिया गया लोन अदा नहीं करने पर बैंक ने मंगलवार को मकरंदपुर निवासी धीरन सिंह की जमीन कुर्क की है। गांव पहुंचे शाखा प्रबंधक दीपक रतूड़ी ने तहसील से कुर्की आदेश प्राप्त करके संग्रह अमीन की मौजूदगी में जमीन कुर्क की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जो लोग बैंक से लिया गया लोन अदा नहीं करेंगे उनकी जमीन बैंक द्वारा कुर्क कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें