आरोपी पिता ने कहा, पांच साल से मायके में रह रही बेटी
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया। सोमवार को सैंया तिराहा से आरोपी मंगल सिंह को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में मंगल सिंह ने बताया कि बेटी की शादी आशाराम से की थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पांच साल पहले बेटी का पति से तलाक हो गया। वह अपनी बेटी को लेकर मायके में आ गई।
आरोपी पिता ने कहा कि बेटी घर में रहने के दौरान झगड़ती है। मारपीट करती है। अगर, कुछ कहता हूं तो शिकायत करने थाने पर चली जाती है। कई बार थाने जा चुकी है। शादी की कहने पर मना कर देती है। नातिन को कोई काम बताता हूं तो वो भी नहीं करने देती है। बिना बताए घर से चली जाती है। टोकने पर विवाद करती थी। इससे वो परेशान हो गए थे।
ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाई थी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मंगल ने बताया कि उन्होंने बेटी से परेशान होकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए रिश्ते के भांजे संजय से बात की। वह खेरागढ़ में क्लीनिक चलाता है। संजय ने बेटी को अपने पास बुलाया। मिथलेश कुछ दिन से अपनी तबियत खराब बता रही थी। इस पर वो उसे कोरोना का इलाज कराने के बहाने संजय के पास ले आए। संजय के पास छोड़कर गांव चले गए। संजय ने काम होने की बात कही थी। पुलिस अब संजय और उसके एक साथी की तलाश में लगी है।