फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तेल माफिया शन्नो पर पुलिस ने कसा शिंकजा, 16.43 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

Sat, 26 Nov 2022 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के पातीराम गली निवासी शान उर्फ शन्नो शातिर अपराधी है। वो नकली मोबिल ऑयल तैयार करता था। पुलिस ने शनिवार को शन्नो की करीब 16.43 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। 
विज्ञापन
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत तेल माफिया शान उर्फ शन्नो की 16.43 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस ने उसके तीन प्लाट, तीन भवन और  एक दुकान पर ताला लगाया, जबकि दो बैंक खाते भी सीज कर दिए। पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति गैंगस्टर ने अवैध तरीके से कमाई करके अर्जित की थी। संपत्ति को चिह्नित किया गया। जिलाधिकारी से आदेश मिलने पर जब्तीकरण किया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि छत्ता की पातीराम गली निवासी शान उर्फ शन्नो शातिर अपराधी है। वो नकली मोबिल ऑयल तैयार करता था। इसके बाद डिब्बों में कंपनी के रैपर लगाकर बिक्री करता था। उसका पुराना आपराधिक इतिहास है। इस पर पहला मुकदमा 2009 में दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कापी राइट एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार, गुंडा एक्ट के हैं। गैंगस्टर अधिनियम का मुकदमा भी था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत शान उर्फ शन्नो और उसकी पत्नी रेशमा की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए थे।

ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई 

शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान ढोल बजाकर मुनादी भी कराई। लोगों से कहा गया कि कुर्क संपत्ति की खरीद फरोख्त नहीं की जा सकती। ऐसा करने वाला भी आरोपी होगा। कुर्क संपत्ति में तीन प्लाट, तीन भवन, एक दुकान, दो बैंक खाते, एक बुलट बाइक कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति की सर्किल रेट में कीमत 4.18 करोड़ है। मगर, बाजार के हिसाब से 16.47 करोड़ है। बाजार मूल्य एक इंश्योरेंस कंपनी ने आंका है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह संपत्ति हुई कुर्क

- 1 प्लाट मौजा मौहम्मदपुर शान उर्फ शन्नो के नाम क्षेत्रफल 366.33 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 48,00,000/- रुपये।
- 1 प्लाट मौजा मौहम्मदपुर क्षेत्रफल 504.78 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 58,31,000 रुपये।
- 1 रिहायशी/व्यवसायिक भवन छत्ता बाजार क्षेत्रफल 91.66 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 53,79,000 रुपये।
- 1 रिहायशी/व्यवसायिक भवन कचहरी घाट थाना छत्ता क्षेत्रफल 161.82 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 1,19,45,000 रुपये।
- 1 खाली व्यवसायिक दुकान स्वेदशी बीमानगर थाना हरीपर्वत क्षेत्रफल 48.30 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 66,31,000 रुपये।
- 01 प्लाट गोदाम के प्रयोजन शीरा वाला पेंच थाना छत्ता क्षेत्रफल 83.51 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 11,63,000 रुपये।
- 01 दो मंजिला रिहायशी व्यवसायिक गोदाम थाना छत्ता क्षेत्रफल 87.50 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 41,14,000 रुपये।
- शान उर्फ शन्नो के बैंक ऑफ बड़ौदा जीवनी मंडी के खाता में जमा धनराशि 4,798.17/- रुपये।
- शान उर्फ शन्नो के पीएनबी बैंक बेलनगंज के खाता में जमा धनराशि 21,722 रुपये।
- टू व्हीलर रॉयल इन्फील्ड की अनुमानित कीमत 1,10,000 रुपये।
- पत्नी रेशमा के नाम नगर निगम, पातीराम गली थाना छत्ता में स्थित भूमि क्षेत्रफल 83.61 वर्ग मीटर अनुमानित कीमत 18,09,000 रुपये।
विज्ञापन

पूर्व में यह हो चुकी है कार्रवाई

1. विष्णु प्रकाश रावत ( कहरई, ताजगंज) की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
2. राजेंद्र उर्फरज्जो जैन (पथवारी, छत्ता) की 6.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी) की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर) की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर ) की 83.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता) की 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 67.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर) की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
10. भाव सिंह (डॉक्टरपुरा, फतेहाबाद) की पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त ।
11. शिवराम ( जटपुरा, फतेहाबाद) की 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
12. हेत सिंह ( फतेहाबाद) की 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
13. मंटोला में पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
14. सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।

( अप्रैल 2021 से लेकर जून 2022 में अब तक की कार्रवाई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें