फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहिनी की मां का डीएनए नमूना लेने पहुंची पुलिस

Wed, 18 Sep 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर के घर मंगलवार को पुलिस पहुंची। यहां पुलिस को मोहिनी तोमर की मां का डीएनए नमूना लेने के लिए उन्हें अस्पताल लेकर जाना था। हालांकि मां के न मिलने पर टीम वापस लौट गई। अब उनके आने के बाद ही नमूना लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

मोहिनी तोमर हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है। इस प्रकरण में कई सवाल उठ रहे हैं। इनमें एक सवाल शिनाख्त को लेकर भी चर्चाओं में है। इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस टीम मंगलवार को मोहिनी तोमर के घर पहुंची। यहां उसे मोहिनी की मां नेमा तोमर का डीएनए नमूना लेने के लिए उन्हें लेकर जिला अस्पताल जाना था। हालांकि नेमा तोमर यहां नहीं मिली। मोहिनी के पति ब्रजतेंद्र तोमर ने बताया कि उनकी सास नेमा तोमर की तबियत खराब होने के कारण वह कन्नौज चली गई हैं। इसलिए उनका सैंपल डीएनए के लिए नहीं लिया जा सका। अब उनके आने के बाद ही सैंपल लिया जा सकेगा। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि डीएनए का नमूना लिया जाना विवेचना का ही एक हिस्सा है। इसलिए उनका डीएनए का नमूना लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें