फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा दिखाकर लोगों से करते लूट

Tue, 23 Jan 2024 12:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह दोनों तमंचा दिखाकर मोबाइल व पैसों की लूट करते थे। 
विज्ञापन
Agra: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इसे और इसके साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। दोनों बदमाश मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन


मुठभेड़ हरीपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई। घायल बदमाश ने अपना नाम शिवम निवासी गेलाना गांव, थाना सिकंदरा बताया। वहीं साथी ने अपना नाम विशाल बताया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बीती 10 जनवरी को गधा पाड़ा के पास रात 9 बजे तमंचा दिखाकर युवक से मोबाइल लूटा था। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें