फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दो लुटेरे किए गिरफ्तार, मिलीं कई जानकारियां  

Tue, 17 May 2022 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए शातिरों से पुलिस को गैंग के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस की मंगलवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बताया गया है कि कोतवाली पुलिस ने सूचना पर जेल चौराहा के पास दो लुटेरों की घेराबंदी की थी। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।  मुठभेड़ में पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस  ने उनके कब्जा से दो लूटे मोबाइल, चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। लुटेरों ने पुलिस को गैंग से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी हैं।

विज्ञापन


शहर में जेल चौराहा के पास एक बुलेट बाइक पर दो शातिर लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सूचना पर मंगलवार की सुबह स्वाट टीम/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने एसआई जैकब फर्नाडीज व टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख बुलेट बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। 

जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की बाइक, लूट के दो मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए  हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम शीलू यादव निवासी कृष्णा नगर करहल और मिथलेश कुमार निवासी गांव सींगनी किशनी बताया है। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह बाइक से घूम कर मोबाइल, नकदी आदि लूट की वारदात अंजाम देते थे। पूछताछ में पुलिस को गैंग के संबंध में कई अहम जानकारियां हाथ लगीं हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें