फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अधिवक्ता के घर लूटकांड के दो बदमाश पकड़े गए, सरगना अभी भी फरार; दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम

Sun, 01 Sep 2024 12:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अधिवक्ता के घर लूटकांड करने वाले दो बदमाश पकड़े गए हैं। सरगना अभी भी फरार है। इन्होंने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुड़ की मंडी में अधिवक्ता पीयूषचंद पाठक के घर दिनदहाड़े लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता की पत्नी और भाई को बंधक बनाकर वारदात की गई थी। सरगना अर्जुन चाहर सहित दो बदमाश फरार हैं। गिरफ्तार बदमाशों का कहना है कि उन्हें अर्जुन ही लेकर आया था। वह सात दिन से रेकी कर रहा था।

विज्ञापन


एसओ एमएम गेट ने बताया कि न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी आशीष कुमार व जतिन जाटव को सर्विलांस की मदद से पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस ने टेढ़ी बगिया पर रहने वाले अर्जुन चाहर की पहचान कर ली लेकिन वह फरार हो गया। 

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक बाइक पर चार बदमाश आए थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक मोबाइल, 7900 कैश, कुछ असली और नकली जेवरात बरामद किए हैं। अर्जुन चाहर और कन्हैया फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 

कहा था दूर हो जाएगी गरीबी

थाना प्रभारी ने बताया कि सरगना अर्जुन चाहर मूलत: ग्राम गेहरा, कागारौल का निवासी है। वर्ष 2022 में न्यू आगरा थाने से छेड़छाड़ में जेल गया था। उसकी पहचान नगला बूढ़ी निवासी आशीष से थी। घटना से सात दिन पहले अर्जुन नगला बूढ़ी पहुंचा था। आशीष से संपर्क किया। बताया कि बड़ा काम है। गरीबी दूर हो जाएगी। आशीष ने अपने दो और दोस्तों को यह कहकर तैयार किया कि उन्हें कुछ नहीं करना। सारा काम अर्जुन ही करेगा।
 
विज्ञापन

यह था मामला

बृहस्पतिवार को अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी जयती पाठक को लहूलुहान कर दिया था। शोर मचाने पर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। घटना के दौरान घर में आए अधिवक्ता के भाई नितिन पाठक के साथ भी मारपीट की थी, उन्हें भी बंधक बनाया था। अधिवक्ता की पत्नी ने एक बदमाश को पहचान लिया था। उसका नाम अर्जुन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें