फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के आरोपी ने साथी संग मिलकर की थी साधु की हत्या, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किया खुलासा

Thu, 05 Jan 2023 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा के गांव अकबरा में सोमवार रात को हुई साधु श्रीकांत की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने साधु की कुटिया में पूर्व में चोरी की थी।
विज्ञापन
साधु श्रीकांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के गांव अकबरा में सोमवार रात को हुई साधु श्रीकांत की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने साधु की कुटिया में पूर्व में चोरी की थी। साधु को इसका पता चल गया था। वह उससे कुटिया से चोरी की रकम किस्तों में ले रहे थे। वह कुछ बकाया रकम को वापस नहीं कर रहा था। तगादा करने पर अपने दोस्त के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, साधु की हत्या के मामले में अकबरा निवासी बच्चू बघेल उर्फ नोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस पर हत्या का शक जताया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश की। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को गांव के ही अवधेश तोमर के साथ घूम रहा था। इस पर थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दबिश देने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

एक आरोपी ने पहले कुटिया में की थी चोरी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बच्चू बघेल का श्रीकांत की कुटिया पर आना जाना था। साधु के पास खेत बेचकर कुछ रकम आई थी। बच्चू ने कुटिया में चोरी की थी। उसने रुपये और मोबाइल चुराया था। घटना के बाद से ही श्रीकांत को बच्चू पर चोरी का शक था। उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ की। पुलिस से शिकायत की कहने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। रकम किस्तों में देने का वादा किया। श्रीकांत को 32 हजार किस्तों में दे दिए। बच्चू बघेल का कहना था कि 38 हजार मिले थे, जबकि श्रीकांत उससे 50 हजार चोरी करने की बात कह रहे थे। 

विज्ञापन

तगादा करने पर हो गई थी बदनामी

श्रीकांत लगातार बकाया रकम के लिए तगादा कर रहे थे। वह कुछ दिन पहले घर से चला गया था। 15 दिसंबर को लौट कर आया। 10 दिन बाद उसे श्रीकांत ने पकड़ लिया था। रकम मांगी। उसकी बाइक रखने के लिए कहने लगे। गांव के लोगों के सामने बेइज्जत भी किया। बच्चू बघेल ने किसी तरह उनको मनाया। कहा कि वह रकम दे देगा। इस पर वह बिना बाइक के ही चले गए। 

कुटिया पर दोस्त के साथ पहुंचा

डीसीपी सिटी ने बताया कि बच्चू बघेल गांव के लोगों के सामने बदनामी होने से श्रीकांत से रंजिश मान गया। उस ने हत्या की योजना बनाई। सोमवार को वह अवधेश को लेकर कुटिया पर पहुंचा। तब श्रीकांत कुटिया पर मौजूद नहीं थे। वापस लौटते समय रास्ते में वह मिल गए। इस दौरान श्रीकांत अवधेश को कुटिया पर लेकर चले गए, जबकि बच्चू बघेल जंगल में छिप गया। उस समय कुटिया में लाइट भी नहीं आ रही थी। तभी बच्चू पहुंच गया और उनकी ईंट से प्रहार कर दी। वह लहूलुहान हो गए। कुटिया के बाहर आए। गड्ढे में गिर गए। इस दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें