फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक्सीडेंट में मृत व्यापारी के पैसे और बैग बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; रुपये लूटने का वीडियो आया था सामने

Sun, 14 Jan 2024 02:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक्सीडेंट में मृत व्यापारी के पैसे और बैग बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में रुपये लूटने का वीडियो सामने आया था। 
विज्ञापन
आगरा में भीषण हादसा: शराब के नशे में ट्रक चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक्सीडेंट में व्यापारी की मौत के बाद उसके पैसे और बैग लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुपये लूटने का वीडियो सामने आया था। पकड़े गए आरोपी राकेश, आकाश और प्रवीण तीनों बाईंपुर के रहने वाले हैं।   

विज्ञापन


हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुआ था। कंटेनर ने 18 गाड़ियों को रौंद दिया था। हादसे में व्यापारी धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। सड़क किनारे लाश पड़ी थी। यह तीनों आरोपी मदद के बहाने आए थे। घायलों और मृत लोगों को उठाने के बहाने उनकी जेब में रखे पैसे और कीमती सामान चुरा रहे थे। 

इसी हादसा में बल्केश्वर के रहने वाले धर्मेंद्र गुप्ता की भी मौत हुई थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि उनके एक लाख रुपए और बैग गायब है। सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने करीब पांच हजार रुपए और बैग (जिसमें हिसाब की डायरी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड रखा हुआ था) बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सड़क पर रुपए और सामान पड़ा देखकर उनके मन में लालच आ गया था। इस पर बैग उठाकर ले गए थे। बैग में दस हजार रुपए मिले थे। इनमें से राकेश और आकाश ने 4.5-4.5 हजार रुपए बांट लिए। 1100 प्रवीण ने लिए थे। उसने बैग को जंगल में श्मशान किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें