फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाहर रख देते थे नीम के पत्ते, अगले दिन हो जाता था घर साफ; चोरी का हैरान कर देने वाला तरीका

Sat, 18 Jul 2026 01:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के दाैरान जो खुलासा हुआ, उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। चोर वारदात से पहले घर के बाहर नीम के पत्ते रखते थे। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह के बासौनी में भुमिया बाबा मंदिर के पास से बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की 4 वारदातों को अंजाम देने वाले मुरैना के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने, चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। 4 दिन पहले पुलिस ने 2 बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। 
विज्ञापन


13 अप्रैल को बासौनी के उमरैठा गांव की रामकली के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी हुए थे। 14 मई को गुंगावली गांव के भाकियू नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर, उनके पड़ोसी शिवनरायन शर्मा, मोनी के घर से 50 लाख से ज्यादा की नगदी, जेवर चोरी हुए थे। बासौनी पुलिस ने 13 जुलाई को दोनों वारदातों का खुलासा कर 2 बदमाश बागचीनी मुरैना के दौनारी गांव के संदीप उर्फ संजू गुर्जर, खेडा राठौर के जोमर्दपुरा गांव के विनोद गुर्जर को 2 तमंचे एवं चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया था। 

 
विज्ञापन

अंधेरे का लाभ उठाकर गिरोह का सरगना देवगढ़ मुरैना के खुलावली गांव का ऊधो उर्फ ऊदल, गोहद भिंड के कठमा गांव का परमाल गुर्जर भाग निकला था। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 10.35 बजे भुमिया बाबा मंदिर के पास से देवगढ़ मुरैना के खुलावली गांव के जगदीश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने की 4 अंगूठी, चांदी की करधनी एवं पायल की बरामदगी हुई है। 

बदमाश ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे, चिह्नित घर के पास नीम के पत्ते रख देते थे। जिससे वारदात वाले घर को लेकर अंधेरे में कोई चूक न हो। चोरी के माल को बेचकर अपने खर्चे पूरे करते थे। 

ये भी पढ़ें-पोस्टमार्टम गृह पर मानवता तार-तार: धूप में जमीन पर रख दी लाश, स्ट्रेचर तक नहीं दी; गिड़गिड़ाते रहे परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें