फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैब बुक कराने के बाद लूट ली कार...साढ़े चार लाख रुपये में बेचने जा रहे थे बदमाश, ये एक गलती पड़ गई भारी

Sat, 18 Jan 2025 09:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चार लोगों ने सराय काले खां, दिल्ली से उबर एप से फतेहाबाद के लिए कार बुक कराया था। फतेहाबाद के सारंगपुर रोड पर पहले से खड़े एक अन्य साथी ने कार रुकवाई। इसके बाद ये लोग कार लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सराय काले खां से भाड़े पर लाकर फतेहाबाद में लूटी कार को फतेहाबाद पुलिस ने 36 घंटे में बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि सरगना भाग गया। कार को बदमाश रूपपुर गांव की पुलिया के पास साढ़े चार लाख रुपये में बेच रहे थे। आरोपियों में एक बीएससी का छात्र और दो पेशेवर हैं।
विज्ञापन


 

एप से बुक कराई थी कार
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 15 जनवरी को कार चालक राजेश कुमार निवासी सिकंदराऊ जिला बुलंदशहर ने तहरीर दी थी। उनके मुताबिक चार लोगों ने सराय काले खां, दिल्ली से उबर एप से फतेहाबाद के लिए कार बुक कराया था। फतेहाबाद के सारंगपुर रोड पर पहले से खड़े एक अन्य साथी ने कार रुकवाई। इसके बाद ये लोग कार लेकर भाग गए थे।

 

पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर रूपपुर गांव की पुलिया के नीचे कार समेत चार लोगों को पकड़ा। दो तमंचे भी मिले। आरोपियों ने अपना नाम आर्यन शुक्ला उर्फ गुन्नू निवासी साकेत नगर, बाह रोड फतेहाबाद, राजा निवासी राजपुर चुंगी थाना सदर आगरा, आशीष निवासी बिजौलकापुरा, फतेहाबाद, जीतू निवासी थोक अभयचंद खंडेर, थाना फतेहाबाद बताया।

 

बदमाशों के मुताबिक इनका एक साथी भूरा तोमर निवासी विजयगढ़ी, थाना पिढौरा गाड़ी का सौदा करने के लिए चला गया था। आरोपी आर्यन ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले 13 जनवरी को राजा और वह मथुरा से भूतेश्वर से कार बुक कराकर आगरा आए थे। राजपुर चुंगी के पास एटीएम से पैसे निकाले थे, लेकिन कार चालक ने फतेहाबाद चलने से मना कर दिया था, जिससे वह कार लूट नहीं सके।

 

इस कार को फतेहाबाद से लेकर सारंगपुर रोड पर आंवला के बाग के पास पहुंचे थे। वहां आशीष खड़ा मिला। उसने गाड़ी रुकवाई। चालक को आशीष के पास उतारकर चारों लोग कार लेकर भिंड चले गए। काफी देर बाद आशीष ने चालक को छोड़ा था। तभी चालक थाने पहुंचा। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने उबर पर बुक कराने वाले नंबर की जांच को तो नंबर आर्यन का निकला। आर्यन के फोटो को चालक को दिखाया तो उसने पहचान लिया। चालक ने पूछताछ के दौरान बदमाशों के एटीएम से पैसे निकालने के बारे में बताया। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे से इनकी पहचान की और बदमाशों को गिरफ्तार लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक भूरा के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। आशीष के खिलाफ दो केस हैं। दोनों अपराधी किस्म के हैं। आर्यन बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें