फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 17 May 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में छह दिन पूर्व बाजार से लौटते समय एक नाबालिग से छेड़खानी करने के दौरान युवक ने उसकी वीडियो बना लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर उसने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दिया था। किशोरी के दादा ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने के लिए कोर्ट के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी छह दिन पूर्व मोहनुपर कस्बे में खरीदारी करने गई थी, घर लौटने के दौरान मोहनपुर के पास, बीच की गढ़ी निवासी आरोपी युवक फरदीन खान ने उसे पकड़कर खंडहर में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत कर उसका वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था।
इस मामले में उसके बाबा ने आरोपी युवक खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के अवंतीबाई नगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दौड़ कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि किशोरी के साथ हुई घटना के वांछित आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें