आगरा के कस्बा कागारौल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंद पड़े मकान में छापामार कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात जुआरियों को दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने फड़ और उनकी तलाशी लेने पर हजारों की रकम बरामद की है। गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कागारौल पुलिस चेकिंग अभियान और जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला बाबू पाड़ा में बंद पड़े मकान में जुआ चल रहा है। जुआरी हार जीत के दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने दबिश देते हुए राकेश पुत्र प्यारेलाल, गुलाब सिंह पुत्र भगवान सिंह, सुखबीर पुत्र कप्तान सिंह, कृष्ण कुमार पुत्र वीरी सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र रामबाबू, दीवान सिंह पुत्र छोटेलाल, राजवीर पुत्र चरन सिंह निवासीगण बाबू पाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मनोरंजन के लिए खेलते हैं और जीतने पर रुपए भी मिल जाते हैं जिनसे शराब आदि के अपने शौक पूरा कर लेते हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 3/4 जुआ अधिनियम में मामला पंजीकृत करके न्यायालय भेज दिया। जुआरियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय, एसआई हरेंद्र कुमार, एसआई योगेश कुमार, एसआई शिराज हुसैन, कांस्टेबल सुनील कुमार, आशु बाना आदि रहे।
ये भी पढ़ें -
'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान