फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कार से चोरी करने वाले गिरफ्तार, ऐसे करते थे वारदात

Mon, 15 Jan 2018 03:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कार में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार पर आयल फेंककर और टायर पंक्चर कर रुपए और कीमती सामान चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के तीन बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। गैंग ने हाल ही में उत्तराखंड के काशीपुर में एक व्यापारी के 13 लाख रुपये कार को पंक्चर करके उड़ाए थे।
विज्ञापन


एसओ थाना ताजगंज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में जेजे कालोनी, थाना इंद्रपुरी, नई दिल्ली निवासी सागर, सूर्या और विष्णु हैं। गैंग के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाके में जाम में फंसे वाहनों पर नजर रखते थे। 

जिस गाड़ी में बैग और अन्य सामान देखते थे। उसके पीछे लग जाते थे। इसके बाद उस पर कभी ऑयल फेंकते थे तो कभी धुआं निकलने की बात करते थे। कार को पंक्चर भी करते हैं। इसके बाद शीशे पर ठक-ठक करते थे। 
विज्ञापन

ऐसे फांसते थे जाल में 

चालक के कार रोकने पर शीशा खोलते ही गैंग के सदस्य उसे अपनी बातों के जाल में फंसाते और बैग, मोबाइल समेत कीमती सामान चोरी करके ले जाते थे। गैंग का सरगना सागर है। वह गैंगस्टर में वांछित है। 

सागर पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को ताज व्यू तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। गैंग दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वारदात कर चुका है। 

उत्तराखंड के काशीपुर स्थित आईटीआई थाना क्षेत्र में बाजपुर स्थित राजलक्ष्मी स्टोन क्रशर के प्रबंधक बजरंग गर्ग से गैंग ने 27 दिसंबर 2017 को 13 लाख रुपये टप्पेबाजी करके उड़ाए थे। काशीपुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

यहां भी पकड़े गए चोर

थाना रकाबगंज पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास उर्फ लक्खा, जीतू (निवासी झुग्गी, संत रविदास नगर) और सलमान (गौतम नगर, एत्माद्दौला) हैं। 

वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते हैं। लोगों की जेब से रुपए और मोबाइल चोरी कर लेते हैं। कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मोबाइल के मालिकों के बारे में पड़ताल कर रही है।

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने भी दो वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेमपाल (खोलिया, थाना राया, मथुरा) और एक अन्य हैं। 

उनके पास से चार बाइक और एक एक्टिवा बरामद की गई है। एक आरोपी के परिवारीजनों का कहना है कि उनका बेटा नाबालिग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें