फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पति कर रहा था पिटाई, पत्नी ने एप के माध्यम से बुला ली पुलिस, गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में यूपी 112 एप एक महिला के मददगार बना। पति ने पिटाई की तो महिला ने एप के माध्यम से पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में शनिवार की शाम एक गांव में एक युवक अपनी पत्नी को तमंचे की बट से पीट रहा था। पत्नी ने यूपी 112 एप के माध्यम से पुलिस को जान के खतरे की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

 
पटियाली क्षेत्र के गांव नगला माखन में शनिवार शाम को सतीश अपनी पत्नी की सीटू की पिटाई करने लगा। उसने तमंचा दिखाकर पत्नी की बट से भी पिटाई की। महिला ने मौका पाते ही यूपी 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस लोकेशन के माध्यम से उसके घर पर पहुंच गई। 

घेराबंदी कर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में और महिला से मारपीट किए जाने की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद ने बताया कि युवक अपनी पत्नी को आए दिन पीटता था। शिकायत पर पुलिस पहुंचती तो वह भाग जाता। अब मौके से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें