फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखौरा मोड़ के पास से पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखौरा मोड़ के पास से पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दन्नाहार और औंछा थाने में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने सोमवार को एक सूचना पर लखौरा मोड़ के पास एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी पर दन्नाहार और औंछा थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप ने बताया कि अकबरपुर निवासी शमशाद अली आपराधिक प्रवृत्ति का है। दन्नाहार और औंछा थाने में उसके खिलाफ छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि शमशाद लखौरा मार्ग के पास देखा गया है। इस सूचना पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पकडे़ गए आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से गैंगस्टर को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें