सावधान : घर खाली करें तो अंजान लोगों को न बताएं
सीओ हरीपर्वत ने बताया कि शिवम सक्सैना गैंग का सरगना है। उसकी बोदला रोड पर फिश एक्वेरियम की दुकान है। वह मछली का दाना भी बेचता है। शिवम माहौर और दिलीप उसकी दुकान पर काम करते हैं। शानू की पत्थर की टाल है। वह दुकान पर आने वाले ग्राहकों से बात करते थे। कई बार फिश एक्वेरियम लगाने के लिए घरों में भी जाते थे। तब घर की रेकी कर लेते थे। कई बार ग्राहक उनसे घर पर ताला लगाकर जाने पर मछलियों के दाना देने के बारे में पूछते थे।
इससे उन्हें पता रहता था कि घर खाली रहेगा। इसके साथ ही उनका एक साथी फरार है। उस साथी का एक दोस्त फोटोग्राफर है। वह जिस भी शादी में फोटाग्राफी करता था, उसके बारे में अपने दोस्त को बताता था कि किस घर में शादी है। घर में कोई नहीं रहेगा। उसके सूचना देने पर चोरी करने जाते थे। वारदात करने तीन से चार लोग जाते थे। शाहगंज में गुडडू की सराफ की दुकान है। वह चोरी के जेवरात कम कीमत में खरीद लेता था।