फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन की सड़कों से अतिक्रमण हटा लो, नहीं तो होगी कार्रवाई, नगर निगम ने दी चेतावनी

Sun, 06 Mar 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)

सार

वृंदावन में जाम की समस्या से निजात के लिए एक तरफ कोतवाली परिसर में बैठक हो रही थी, दूसरी तरफ सड़कों पर लोग जाम से जूझे रहे थे। 
विज्ञापन
वृंदावन में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में जाम की समस्या से मुक्ति के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने रविवार को बैठक कर समस्या के निदान पर मंथन किया। कोतवाली परिसर में हुई बैठक में सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि अब तक की गई पड़ताल से पता चला है कि जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा एवं टेंपो की बढ़ती संख्या है। उधर, निगम ने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि ई-रिक्शा की संख्या को निर्धारित करने के लिए इनके रूट एवं संख्या तय की जा रही है। ई-रिक्शा जिस रूट के लिए निर्धारित किया जाएगा। उसके सिवाय दूसरे रूट पर नहीं जा सकेगा। लाल रंग के टेंपो भी शहर में संचालित नहीं होंगे। जिन ई-रिक्शा के पंजीकरण तथा चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उनका संचालन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके बावजूद ई-रिक्शा या ऑटोरिक्शा शहर में संचालन होते पाए गए तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के कार्यालय प्रभारी गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि मंदिरों के आसपास एवं बाजारों व परिक्रमा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा उनके अतिक्रमण को ध्वस्त कर जब्त कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वृंदावन की सड़कों पर दिनभर रहा जाम

एक तरफ जाम की समस्या के निदान के लिए बैठक हुई, दूसरी तफर तीर्थनगरी में रविवार को जाम रहा। वीकेंड होने के कारण दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में भक्त आए। हजारों वाहनों की संख्या के कारण वृंदावन की सड़कें छोटी पड़ गईं। वृंदावन में शायद ही कोई क्षेत्र ऐसा होगा, जहां लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़ता हो। 

इस कारण पूरा शहर दिन भर जाम के जाम में फंसा रहता है। शहर के विद्यापीठ चौराहा, रमणरेती मार्ग, हरिनिकुंज चौराहा, इस्कॉन रोड, प्रेम मंदिर, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग पर परेशान करने वाले हालात थे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वीकेंड के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें