फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: आगरा के डॉनी गैंग ने की थी ज्वैलर्स से लूटपाट, मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में जलेसर मार्ग स्थित सिक्सलेन बाईपास पुल के समीप पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद आगरा के डॉनी गैंग से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन बदमाश भाग गए। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने शहर के ज्वैलर्स प्रदीप वर्मा से लूटपाट की थी। बदमाशों के कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण, चार तमंचे, नौ कारतूस, दो मोटरसाइकिल और ज्वैलर्स से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को थाना नारखी क्षेत्र में असन चौराहे के समीप कृष्णा ज्वैलर्स के संचालन प्रवीन वर्मा के साथ लूट की घटना हुई थी। पुलिस की टीमें घटना का खुलासा करने में जुटी थी। थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा के डॉनी गैंग के सदस्यों की नारखी क्षेत्र में सक्रियता है। इस पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी, एसएसआई सौरव शर्मा, उप निरीक्षक गौरीशंकर पटेल टीम के साथ सक्रिय हुए। 

पुलिस ने मंगलवार को सुबह चेकिंग के दौरान सिक्सलेन बाईपास पर बाइक पर जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके चार लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन मौके से भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह आरोपी पकड़े गए
गिरफ्तार बदमाशों में थाना उत्तर के रानीनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला और शैलेंद्र, थाना रामगढ़ के कुतुबपुर चनौरा के निवासी बलवीर व दिनेश हैं। कुतुबपुर चनौरा निवासी रवींद्र, आगरा के थाना एत्माद्दौला ट्रांसयमुना कालोनी निवासी गैंग का सरगना डॉनी और राकेश कश्यप फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।  

न्यायायिक अधिकारी का चालक रहा था भोला 
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ भोला पूर्व में एक न्यायायिक अधिकारी की गाड़ी का चालक भी रहा है। राकेश कश्यप ज्वैलरी का काम करता है। डॉनी गैंग के लिए रेकी करने का काम भी करता था। इस गैंग ने वर्ष 2016 में मेरठ और बुलंदशहर जिले में बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें