फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : रूफटॉप रेंस्टोरेंट में नाबालिग पी रहे थे हुक्का और शराब...पहुंच गई पुलिस, संचालक सहित चार गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 12:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रूफटॉप रेंस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का-शराब पिलाई जा रही थी। अचानक वहां पुलिस पहुंच गई। संचालक सहित चार धरे गए। 
विज्ञापन
Agra: रेंस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का-शराब पिलाते समय पहुंची पुलिस, संचालक सहित चार धरे गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रूफटॉप लांज स्कैलाइन रेस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का और शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने छापामारी कर दो संचालक सहित चार को पकड़ लिया। एक साझीदार सहित दो फरार हो गए। रेस्टोरेंट से हुक्के, कोयले के पैकेट, शराब की बोतल बरामद की हैं। आरोपियों ने फूड का लाइसेंस दिखाया है। देर रात पुलिस मुकदमा लिखने की कार्रवाई कर रही थी।

विज्ञापन


मामला कमला नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास कृष्णा होटल का है। इसकी तीसरी मंजिल पर हाल ही में हाथरस के सादाबाद निवासी अमन गौतम ने कमला नगर के अंकित कुमार और हार्दिक मल्होत्रा के साथ साझीदारी में स्कैलाइन रेस्टोरेंट खोला था। बिल्डिंग रचित अग्रवाल की है।

यह भी पढ़ेंः- उफान पर यमुना: मथुरा में खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर जलस्तर...एक बार फिर बाढ़ की आहट ने लोगों की नींद छीनी

विज्ञापन

एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का पिलाया जाता है। उन्हें शराब भी परोसी जाती है। इस पर टीम बनाकर छापा मारा गया। छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके पर 4-5 नाबालिग मिले। उनसे पूछताछ की गई। उनके साथ ही संचालक अंकित कुमार, हार्दिक मल्होत्रा, रिषभ सिंह, कर्मचारी पियूष दिवाकर पकड़ लिए गए। वहीं एक संदिग्ध युवक मेहर कौशिक भी पकड़ा गया। अमन गौतम और रचित अग्रवाल भाग निकले।

यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला

रेस्टोरेंट की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन हुक्के, दो कोयले के पैकेट, चार फ्लेवर्ड पैकेट, तीन सोडा बोतल, दो मैजिक मूमेंट की बोतल, शराब की दो खाली बोतल, कांच के गिलास, आइस पैकेट आदि बरामद किए गए। संचालक अंकित ने फूड का लाइसेंस दिखाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों के मोबाइल स्विच आफ हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एक टीम को लगाया गया है।

यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत

 

विज्ञापन

पहले भी पड़ चुके हैं छापे

शहर में हुक्का बार पहली बार नहीं पकड़ा गया। पॉश इलाकों में बिल्डिंगों में चोरी छिपे चल रहे हुक्का बार कई बार पकड़े जा चुके हैं। इनमें स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों से लेकर अन्य लोगों को हुक्का पिलाया जाता है। नियमों की अनदेखी की जाती है। पुलिस अपनी ओर से मुकदमे दर्ज करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें