फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: मेला देखने आया पांच हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने दबोचा 

Fri, 20 May 2022 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जानलेवा हमला के मामले में वांछित चल रहा बदमाश मेले देखने आया था। मुखबिर से इसकी जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद  किया गया है।
 
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली से जानलेवा हमला के एक मामले में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। बताया गया है कि बदमाश शुक्रवार की सुबह मेला देखने आया था। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उस पर कुरावली थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जीतू चिक उर्फ जितेंद्र एक शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ कुरावली थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार की सुबह इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को सूचना मिली कि जीतू माता शीतला देवी मंदिर के पास मेला देखने के लिए आया है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर टीम के साथ बदमाश को पकड़ने के लिए रवाना हो गए। 

पांच हजार रुपये का है इनामी 

ईशन नदी पुल के पास पुलिस ने जीतू की घेराबंदी की तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज एक जानलेवा हमला के मामले में वांछित चल रहा था। एसपी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें