आगरा के आवास विकास कॉलोनी में धर्म परिवर्तन के संदेह पर एक पुलिस ने एक फादर और चार नन (सिस्टर) को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने उन्हें सेक्टर चार पुलिस चौकी पर लाई है। जहां उसने पूछताछ चल रही है। वहीं धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने हंगामा किया।
गुरुवार को आरएसएस और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि सेक्टर चार कॉलोनी में कुछ लोग धर्म परिवर्तन के इरादे से पहुंचे हैं। वहां महिला दिवस के नाम धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।