एत्मादपुर। कस्बे के मोहल्ला सत्ता स्थित घर में सट्टे की पर्ची के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से 1200 रुपये, सट्टे के नंबर लिखी पर्ची और 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला सत्ता में सट्टा कराने और अवैध रूप से गांजा बिक्री की शिकायत मिली थी। इस पर मंगलवार की सुबह दबिश देकर पुलिस ने दबिश देकर हरिमोहन उर्फ टुंडा को पकड़ा। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि आरोपी के पास से सट्टे की पर्ची, 1200 रुपये दो पैकेट में 500 ग्राम गांजा मिला है। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने गांजा बेचना भी स्वीकार किया है।