फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑटो का चालान करने पर फोड़ा सिपाही का सिर...पुलिस ने सिखाया आरोपी को सबक, मुठभेड़ में पैर में लगी गाेली

Thu, 15 May 2025 11:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चेकिंग के दाैरान पुलिसकर्मी के चालान काटने से ऑटो चालक इस कदर भड़क गया कि उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लोहामंडी-जगदीशपुरा मार्ग पर चेकिंग में ऑटो का चालान काटने पर चालक भड़क गया। यातायात पुलिस के सिपाही योगेश चाैधरी पर हमला कर दिया। सिर में ईंट मार दी। इसके बाद भाग गया। चोट लगने से सिपाही गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लग गई। रात तकरीबन सवा बजे आरोपी को जीआईसी मैदान के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी साहिल जगदीशपुरा का रहने वाला है। वह ऑटो चालक है। 

उस पर पूर्व से दो लूट और दो चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के घेरने पर उसने फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में वह एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें