आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक मोहल्ले से दो मार्च को लापता हुई युवती की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी। इस मामले में पहले बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा एक युवक के खिलाफ दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
वो आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया तो गैंगरेप और हत्याकांड खुलासा हुआ। पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए। उसकी निशानदेही पर गुरुवार को जंगल से युवती का कंकाल और कपड़े बरामद किए गए।
दो मार्च को होली थी। सुबह 10 बजे युवती अपनी मां के साथ बहन के घर जा रही थी। रास्ते में क्षेत्र का रहने वाला सोनू मिला। इस पर मां ने बेटी को आगे तक छोड़ने के लिए उससे बोल दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
गैंगरेप और हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवती लापता हो गई। शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोनू भी घर पर नहीं मिला। महिला ने बेटी के लापता होने पर थाना सिकंदरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें सोनू को नामजद किया गया। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी सोनू हाथ नहीं आया। 15 दिन पहले पुलिस ने सोनू की मां, पिता और पत्नी को पूछताछ के लिए पकड़ लिया।
इस पर सोनू ने एक जून को कोर्ट में समर्पण कर दिया। बाद में आरोपी के परिजनों को भी जेल भेज दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने सोनू को रिमांड पर लिया, उससे कड़ाई से पूछताछ की।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी सोनू
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने बताया कि युवती की हत्या कर शव यमुना किनारे जंगल में फेंका था। उसने साथी जीतू निवासी थाना अकराबाद, अलीगढ़ और मोहित निवासी मैनपुरी के साथ मिलकर युवती से रेप किया। पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार लिया।
पुलिस मान बैठी थी कि युवती कहीं चली गई होगी। इसलिए वो मिल नहीं रही है। आरोपी के परिजन भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं थे। आरोपी सोनू ने कोर्ट में समर्पण किया तो शक हुआ था।
इंस्पेक्टर अजय कौशल के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि वो गाड़ी चलाता है। उसकी दोस्ती जीतू और मोहित से भी थी। वो भी गाड़ी चलाते हैं। दोनों किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। होली पर तीनों नशा कर आए थे।
गला दबाकर की हत्या
घटनास्थल पर आरोपी को लेकर आई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोनू के साथ युवती को देखा तो दोस्तों ने उसे जंगल में ले जाने का प्लान बनाया। सोनू ने उससे कहा कि वो मंदिर जा रहा है। मंदिर में जाने के बाद उसे घर छोड़ देगा। इस पर युवती तैयार हो गई।
अचानक उसे जंगल में ले जाने लगा, उसके दोस्त दूसरी बाइक से आ रहे थे। जब युवती ने विरोध किया तो तीनों उसे पकड़कर जंगल में ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई लगाई।
युवती की हालत बिगड़ गई। इससे तीनों घबरा गए। इस पर दो ने उसके हाथ-पैर पकड़े। सोनू ने गला दबा दिया। उसकी लाश को छोड़कर तीनों भाग गए। जंगल में कोई आता-जाता नहीं है।
इस कारण लाश पड़ी रही। जानवरों ने उसे खा लिया। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कंकाल को भी फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
मां अब तक बेटी के लौटने की आस लगाए बैठी थी, उसे उम्मीद थी कि पुलिस उसको ढूंढ निकालेगी। बुधवार को आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद मां को कपड़े दिखाए गए तो वो फूट-फूटकर रोने लगी।