फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फल विक्रेता के घर से हुई 12 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दबोचा आरोपी; जेवर और मोबाइल बरामद

Thu, 16 Apr 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रुनकता में 12 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेवर और मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने चोरी के सामान सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 20 मार्च को कस्बा रुनकता में सड़क वाली माता के मंदिर के पास फल विक्रेता रंजीत के घर में अलमारी का ताला तोड़कर करीब बारह लाख रुपये के आभूषण व मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रुनकता ने बताया मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल को अभियुक्त महावीर निवासी जऊपुरा को चौकी क्षेत्र में सिंगना कट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, एक मोबाइल फोन व बारह सौ रुपये बरामद किए हैं। बरामद सामान में मांग टीका, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स व अन्य आभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी सलमान व अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। चोरी का कुछ सामान उसने अपने पास रख लिया था। जबकि बाकी साथियों को दे दिया था। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें