फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल पर मचा शोर, हथियारों के साथ दौड़ते सुरक्षा जवान, हुई मॉकड्रिल

Fri, 27 May 2022 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल पर शुक्रवार सुबह उस समय शोर मच गया, जब अचानक ही पुलिस और सीआईएसएफ के जवान हथियारों के साथ दौड़ लगाते देखे गए। 
विज्ञापन
ताजमहल पर मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार सुबह  पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल के दौरान आतंकी गतिविधि को नाकाम किया गया। ताज के पार्श्व में सुरक्षा जवान हथियारों के साथ पोजीशन में नजर आए, तो वहीं किसी भी आतंकी गतिविधि को नाकाम करने के लिए हुए इस अभ्यास में जब नकली किरदार दिखे।  इस दौरान पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी  मौजूद रहे। बता दें गत दिनों अधिकारियों ने ताज सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। इसमें खराब सीसीटीवी कैमरों को सही कराने और अवैध निर्माण हटाने पर बात की गई। ताज सुरक्षा के यलो और रेड जोन में निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन





इस बैठक के बाद अधिकारियों ने ताजमहल की सुरक्षा जायजा भी लिया था। इससे 25 दिन पहले एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने रेड और यलो जोन देखा था। उन्होंने महताब बाग, दशहरा घाट और वॉच टावरों के बीच उगी घास को साफ कराने के निर्देश दिए थे। यलो जोन में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें