फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होली पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं, शहर से लेकर देहात तक पुलिस की नजर

Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में होली को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। त्योहार पर शहर से लेकर देहात तक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एमजी रोड से लेकर हाईवे पर पुलिस चेकिंग करेगी। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि होली पर एमजी रोड पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करेगी। वाहनों के कागजात चेक किए जाएंगे। वाहन तेज चलाने वालों को रोका जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने पर सीज होगा। चालक को हवालात की हवा भी खानी पड़ेगी। 

थाना पुलिस से लेकर सीओ और एसपी भ्रमणशील रहेंगे। किसी मोहल्ले में होली के बहाने हुड़दंग करने की सूचना पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस बार पंचायत चुनाव हैं।  होली पर किसी तरह की रंजिश में बवाल न हो जाएं, उसके मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त फोर्स रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें