फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाईपास रोड पर सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार रामू (17) पुत्र अनोखेलाल निवासी नगला बैनी हुआ। वह अपने साथी रवि पुत्र रूपकिशोर, योगेंद्र पुत्र गंगा प्रसाद निवासी नगला बैनी के साथ बाईपास रोड से नगला ढक शिवाला की पौध लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

वह रास्ते में नगला ढक से कुछ पहले ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड से टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक रामू के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें