फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छपाक' पर अलर्ट: आगरा के सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स के बाहर पुलिस का 'पहरा'

Fri, 10 Jan 2020 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज होने जा रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर पुलिस अलर्ट जारी किया गया है। आगरा के हर सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बृहस्पतिवार को सिनेमा हॉल और मॉल के मैनेजर के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


कई संगठनों ने फिल्म का विरोध करने की धमकी दी है। इसके बाद यह कदम उठाए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मॉल प्रबंधन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

'कड़ी सुरक्षा में फिल्म देखेंगी एसिड अटैक सर्वाइवर्स' 

शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने बताया कि एसिड अटैक सर्वाइवर्स भी छपाक मूवी देखेंगी। इसकी व्यवस्था की कॉसमॉस मॉल में गई है। बड़ी संख्या में लोग इन वीरांगनाओं की हौंसला अफजाई के लिए पहुंचेंगे। वीरांगनाएं दोपहर में मॉल पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रालोद ने किया प्रदर्शन का एलान

मल्टीप्लेक्स के बाहर पुलिस का 'पहरा' - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोकदल ने छपाक फिल्म का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में एसीएम तृतीय को ज्ञापन सौंपकर निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर फिल्म का प्रसारण किया तो सिनेमा हॉल पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
 
पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एसीएम तृतीय को फिल्म छपाक के विरोध में ज्ञापन सौंपा। पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़िता की सच्ची घटना पर बनाई गई लेकिन कहानी और किरदारों को बदला गया है। यह बहुसंख्यकों के खिलाफ साजिश का हिस्सा है। फिल्म का प्रसारण नहीं होने दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें