ताजनगरी में रविवार को पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें ईद का त्योहार घरों में रहकर ही मनाने की अपील की गई। इस पर धर्मगुरुओं ने भी सहमति जताई।
कोतवाली, मंटोला और नाई की मंडी क्षेत्र में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने रूट मार्च किया। शाम को एसएसपी बबलू कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह और एसपी सिटी ने ताजगंज क्षेत्र के कई इलाकों में रूट मार्च किया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि धर्मगुरुओं के साथ बैठक में अपील की गई कि घरों में रहकर ही नमाज अदा करने को कहें। इसके अलावा ईद पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।