फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के बाद आगरा में अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, छत पर ईंट-पत्थर मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 27 Feb 2020 11:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ड्रोन उड़ाते एसपी सिटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिल्ली और अलीगढ़ की हिंसा के बाद आगरा के मंटोला, नाई की मंडी, तेलीपाड़ा सहित 10 मोहल्लों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो भूल से भी छत पर ईंट-पत्थर न रखें। इनके मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तेलीपाड़ा, सैयद पाड़ा, ताजगंज, गोबर चौकी, वजीरपुरा, गढ़ी चांदनी में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को यहां पैदल गश्त की। शाहगंज और लोहामंडी में भी अलर्ट किया गया है। मिश्रित आबादी वाले सभी इलाकों में रात में भी गश्त की जा रही है।

बनी रहे सुलहकुल की रवायत

लोगों से कहा गया है कि वे किसी अफवाह में न आएं। उनसे शांति बनाए रखने के लिए अपील की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि आगरा की पहचान सुलहकुल नगरी से है, यहां अमन सबसे ऊपर रहता है, इसे बनाए रखना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सभी मोहल्लों में शांति समितियां सक्रिय हैं। प्रमुख लोगों के साथ बात की जा रही है। पुलिस ने मंटोला, सदर भट्टी, मीरा हुसैनी में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है। 

सीसीटीवी कैमरों से भी नजर 

लोगों की मदद से खराब पड़े कैमरों को ठीक करा लिया गया है। थानावार इनकी फुटेज चेक करने के आदेश दिए हैं। अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध नजर आती है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। 

कड़ी निगरानी के बीच बृहस्पतिवार को लोहामंडी के नालबंद मंदिर के समीप लेनदेन के विवाद में ईंट-पत्थर चल गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले आरोपी भाग निकले। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें