फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से दौरे से पहले पुलिस को सता रहा 'डर', इस संगठन के नेताओं पर नजर

Mon, 24 Sep 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
आगरा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खुफिया पुलिस अलर्ट हो गयी है। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आंदोलन चला रही सर्वसमाज संघर्ष समिति के नेताओं पर खुफिया पुलिस की नजर लग गई है। इनकी हर गतिविधि को देखा जा रहा है। 
विज्ञापन




पुलिस विभाग को डर है कि ये लोग 25 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक के सामने विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए कुछ नेताओं को नजरबंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा से जुड़े नेताओं की भी सूची तैयार की गई है। इन्हें मुचलका पाबंद किया जा सकता है। ये लोग विवि के कुलपति अरविंद दीक्षित के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। उन पर आरएसएस का एजेंडा लागू करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए बरती जा रही सतर्कता

विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में किसी तरह का बखेड़ा खड़ा न हो जाए, इस कारण पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन तैयारी चल रही है।

संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी नेता विनय अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले शहर में प्रवीण तोगड़िया आए थे। तब बिना किसी पूर्व सूचना के समिति से प्रमुख पदाधिकारी मुरारी लाल गोयल को तीन घंटे उनके प्रतिष्ठान पर नजरबंद रखा गया। 

उनसे पुलिसकर्मियों ने कहा कि समिति प्रवीण तोगिड़या से मुलाकात करेगी। इस कारण उन्हें दुकान पर ही रोका गया है। इस पर मुरारी लाल गोयल का कहना है कि समिति की ऐसी कोई योजना नहीं थी। आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें