फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपराध पर अंकुश के लिए हाईटेक तरीके अपना रही पुलिस

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे
विज्ञापन
आगरा। पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हाईटेक तकनीक का प्रयोग कर रही है। थानों का स्वरूप बदला गया है। पीआरवी का रिस्पांस टाइम कम हुआ है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने से आगरा त्वरित जवाबदेह, जन केंद्रित एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग का एक आधुनिक माॅडल बनकर उभरा है। ये बातें पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहीं। वो आगरा में कमिश्नरेट व्यवस्था के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महानगरों में बढ़ती जनसंख्या, जटिल होती कानून व्यवस्था तकनीक से जुड़े नए अपराध और नागरिक सेवाओं को तेज व प्रभावी बनाने की आवश्यकता को देखते हुए यह कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेष पांडेय ने दीप जलाकर किया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद निर्णय लेने में तीव्रता आई। अपराध नियंत्रण में त्वरित कार्रवाई संभव हुई। स्मार्ट पुलिसिंग शुरू हुई। आधुनिक नियंत्रण कक्ष बनाया गया। मिशन शक्ति, साइबर हेल्प डेस्क, फॉरेंसिक आधारित जांच हुई। इससे लोगों को त्वरित न्याय मिलने में आसानी हुई।
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र रही साइबर सेल की प्रदर्शनी
पुलिस लाइन में कमिश्नरेट के तीन साल पूरे होने पर प्रदर्शन भी लगाई गई। इसमें प्रमुख रूप से साइबर सेल की प्रदर्शनी रही। इसमें लोगों को बताया गया कि वह कैसे साइबर अपराधियों से बच सकते हैं। कैसे संचार साथी पोर्टल की मदद से पता कर सकते हैं कि उनके नाम से कितने सिम चल रहे हैं। इसके साथ ही कितनी बार आईडी से डाटा चोरी किया गया है।
इसके साथ ही हथियारों को भी दर्शाया गया। इनमें पुरानी गन से लेकर अत्याधुनिक हथियार तक प्रदर्शनी में आए लोगों ने देखे। अग्निशमन विभाग किस तरह से काम करता है। कर्मचारियों के पास ऐसी बाइक भी हैं, जिनको गलियों में पहुंचाकर आग बुझाने में प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही 6 खोजी कुत्ते पुलिस के पास हैं। इनमें दो गंध से अपराधी का पता करने तो चार बम के बारे में जानकारी लेने के काम में लाए जाते हैं। इनको भी प्रदर्शनी में लाया गया। वहीं यातायात पुलिस किस तरह से स्पीड रडार की मदद से चालान काटती है, इसको भी दिखाया गया। थ्री डी कैमरे और क्राइम सीन को भी दिखाया गया।

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस दाैरान सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। एक डांस ग्रुप के बच्चों ने घूमर नृत्य किया। होली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दशमहाविद्या नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पुलिस माॅडर्न स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहान, विधायक छोटेलाल वर्मा, डाॅ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदाैरिया, व्यापारी वर्ग सहित अन्य लोग माैजूद रहे। पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें