फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उसैद घाट पर पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल नदी के उसैद घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की एक बार फिर उम्मीदें जाग उठी हैं। लंबे समय से अटकी पड़ी उत्तर प्रदेश हिस्से की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए डीएम कार्यालय ने प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 1.28579 हेक्टेयर भूमि पुल एवं एप्रोच रोड निर्माण के लिए ली जाएगी।
विज्ञापन

अधिसूचना के साथ ही कानूनी रूप से अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश की ओर पुल के 18 पिलर तैयार हो चुके हैं। फाइल डीएम कार्यालय में लंबित होने से परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। मामला शासन तक पहुंचा और समीक्षा के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के अनुसार बाह तहसील के ग्राम पिनाहट में 1.28579 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जाएगी। यह जमीन 100 से अधिक किसानों के नाम दर्ज है और खसरा मिश्रित होने के कारण प्रक्रिया कई वर्षों से अटकी हुई थी। डीएम आगरा की ओर से कराए गए सामाजिक प्रभाव अध्ययन को पहले ही राज्य सरकार की ओर से मंजूर किया जा चुका है। इसके बाद यह अधिसूचना जारी होना भूमि अधिग्रहण का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। अधिसूचना के प्रकाशन के बाद प्रभावित भूमि स्वामियों को 60 दिनों के भीतर जिलाधिकारी आगरा के समक्ष अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद मुआवजा निर्धारण, सीमांकन, पुनर्वासन और अन्य प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।
प्रशासन ने क्षेत्र में सर्वे, सीमांकन और समतलीकरण की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण एजेंसी के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी होते ही यूपी सीमा पर पिलर निर्माण, रेखांकन और दीवार बनाने का काम शुरू किया जा सकेगा। एजेंसी का दावा है कि भूमि उपलब्ध होते ही 3–4 महीने में यूपी हिस्से का ढांचा खड़ा किया जा सकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश के हिस्से में 18 पिलर पहले ही बन चुके हैं और लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें