फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्व पर जहरखुरान सक्रिय, बिलराम गेट पर मिला बेहोश युवक

Fri, 17 Oct 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली को लेकर जहरखुरान सक्रिय हो गए हैं। रोडवेज बसों, बस स्टैंड एवं ट्रेनों में जहरखुरान पर्व पर अपने घरों पर आने वाले लोगों को शिकार बना रहे हैं। दिल्ली मार्ग जहरखुरानों के लिए सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है। बृहस्पतिवार को जहरखुरानी का शिकार एक युवक बेहोश मिला, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस भी मिशन शक्ति के अंतर्गत लोगों को जागरूक कर रही है। पर्व मनाने के लिए दिल्ली व अन्य महानगरों से नौकरी-पेशा लोग अपने घर आ रहे हैं। उनके द्वारा घरों पर उपहार और नकदी भी लाई जा रही है। ऐसे में जहरखुरान सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली मार्ग पर आने वाले लोगों को टप्पेबाजी कर उनके जाल में फंसाते हैं और जहराखुरानी की बेहोश कर देते हैं। जिसके बाद उन्हें बेहोशी की स्थिति में छोड़ जाते हैं। बृहस्पतिवार को एक युवक को बिलराम गेट के समीप लोगों ने बेहोशी की स्थिति में देखा तो उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति की टीम सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों पर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इस दौरान जहरखुरानी से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहराखुरानों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें