फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के बेटे का परिवार, आज मिल सकती है फ्लाइट

Wed, 25 Jun 2025 06:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कवि गोपालदास नीरज के बेटे का परिवार जॉर्जिया में छुट्टियां मनाने गया हुआ था। वे लोग एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। कतर पर ईरान के हवाई हमलों के कारण कई फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। 
 
विज्ञापन
कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जिया में फंसे कवि गोपालदास नीरज के पुत्र व उनके परिवार को बुधवार को भारत के लिए फ्लाइट मिल सकती है। ईरान की ओर से सोमवार को खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद एयर स्पेस बंद कर दिया गया था। इस वजह से ही विमानन कंपनी ने फ्लाइट रद्द कर दी थी। अब उसे रीशेड्यूल किया गया है।
विज्ञापन


 

बल्केश्वर के रहने वाले कवि शशांक नीरज बेटे असीम शिखर और बेटी विदुषी के साथ 16 जून को जॉर्जिया घूमने गए थे। 22 जून को उन्हें वापस आना था। मगर, फ्लाइट निरस्त हो गई। सोमवार शाम को वह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार हुए थे। मगर, तभी ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इस वजह से फ्लाइट रोक दी गई थी।
विज्ञापन

एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया था। शशांक नीरज ने बताया था कि वह एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उन्हें सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एयरस्पेस खोल दिया गया। इस पर उनकी फ्लाइट रीशेड्यूल कर दी गई। उन्होंंने बताया कि उन्हें बुधवार को फ्लाइट मिल सकती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें