फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी, उदयपुर की घटना पर कही ये बात

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उदयपुर हत्याकांड को लेकर कहा कि जो भी हुआ वो अच्छा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रह्लाद मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शेषनारायण मंदिर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी बेटी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मंदिर में विराजमान शेषनारायण भगवान के श्रीचरणों में बेटी के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के सेवायत महामंडलेश्वर भैयाजी महाराज ने मोदी और उनकी बेटी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। वहीं उन्हें श्री शेषनारायण स्वामी का प्रसाद भेंट किया। 
विज्ञापन


पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रहलाद मोदी ने कहा कि कान्हा की नगरी श्रीधाम वृंदावन पहुंचकर बड़ा ही सुखद अनुभव होता है। इस नगरी में तीनों लोकों के स्वामी श्रीनारायण ने बालक स्वरूप में लीला रचाई है। यहां रहने वाला हर नागरिक बड़ा ही सौभाग्यशाली है कि उन्हें श्रीनारायण की क्रीड़ा स्थली में निवास प्राप्त हुआ है। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हो रहा है। वहीं राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड पर कहा कि वह घटना बहुत ही हृदय विदारक है। जिस तरह से समुदाय विशेष द्वारा एक निर्दोष को मौत के घाट उतार दिया गया। यह बहुत ही निंदनीय है। इसके बाद उन्होंने वृंदावन के संतों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें