प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलों पर शिविर का आयोजन 23 जून तक सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया किसानों को ई-केवाईसी कराने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ई-केवाईसी नहीं होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।