PM Kisan 22th Installment Date Time: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसका वर्चुअल प्रसारण ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जाएगा, जहां किसानों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
देश में किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसके तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसमें सालाना किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इसी योजना के तहत अब 22वीं किस्त जारी होने वाली है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी में आयोजित हो रहे पीएम किसान उत्सव दिवस से किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इनमें जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इस दौरान किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कल कब आएगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त कल यानी 13 मार्च 2026 को जारी होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे
शाम 5 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और इसके बाद ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी
पहला तरीका
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद आपको सरकार द्वारा मैसेज भेजा जाता है
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त जारी होने की जानकारी दी जाती है
ऐसा ही मैसेज बैंक की तरफ से भी खाताधारक को भेजा जाता है जिसमें बताया जाता है कि आपके बैंक खाते में 2 हजार रुपये आए हैं
दूसरा तरीका
अगर आपको सरकार द्वारा भेजा गया या बैंक द्वारा मैसेज प्राप्त नहीं होता है
फिर आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं
आप अपने अकाउंट की मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के 2 हजार रुपये आए हैं या नहीं
तीसरा तरीका
आप अपने बैंक जाकर भी पता लगा सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं
इसके लिए आपको अपने बैंक में अपनी पासबुक लेकर जानी होती है
आप अपनी पासबुक प्रिंट करवाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं