फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीए ने चार प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य में से चार आवासों का लक्ष्य डीआरडीए ने लौटा दिया है। ये आवास उन दो ग्राम पंचायतों के लिए आए थे, जो नगर निकाय में शामिल हो चुकी हैं। इसके लिए परियोजना निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 1817 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। ब्लॉकवार इसमें अलग-अलग संख्या निर्धारित है। विकास खंड बरनाहाल में बरनाहाल व मढ़ामई को दिया गया दो-दो आवासों का लक्ष्य जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने लौटा दिया है। लेकिन ये दोनों ही ग्राम पंचायतें अब नगर पंचायत बरनाहल में शामिल हो चुकी हैं।
जब इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है तो फिर आवास दिया जाना संभव नहीं है। ऐसे में परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्रा ने शासन को पत्र भेजकर चार आवासों का लक्ष्य समाप्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ऐसे चार प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य वापस किया गया है जो ग्राम पंचायतें नगर पंचायत बरनाहल में शामिल हो चुकी हैं। नियमानुसार नगरीय क्षेत्र में आवास योजना के संचालन की जिम्मेदारी डूडा की है।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र मिश्रा, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें