कासगंज। समाजवादी पार्टी युवजन सभा, अमांपुर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक सेवका रोड स्थित सपा कार्यालय पर हुई। पदाधिकारियों ने वर्ष 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सभा के प्रदेश सचिव रवि पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी हैं। महंगाई कमर तोड़ रही है। जनता परेशान है। प्रदेश में लोकतंत्र नहीं बचा है। जन विरोधी नीतियों के चलते अब जनता भाजपा से दूरी बना रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सरकार के जनहित और विकास के कार्यों को लोग याद कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि जिला सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क करें। जिलाध्यक्ष ब्रजेश पहलवान ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को गिनाएं और सपा सरकार की नीतियां बताएं। जिससे आगामी चुनावों में जीत मिल सके। अध्यक्षता जिला प्रभारी सुधीर यादव ने की। इस दौरान बालकिसन सविता, जिला सचिव दिलीप, विकास लोधी, जितेंद्र, अभय यादव, धीरज, अमरीश, प्रवेश, अर्जुन आदि मौजूद रहे।