फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार दोपहर बाद राहत मिल गई। रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बारिश फसलों के लिए बौछारी सिंचाई का काम कर रही है।
विज्ञापन

बीते दो दिन तेज धूप निकली और मौसम में उमस बढ़ गई। कारण इससे पहले बारिश हो चुकी थी। ऐसे में धूप और बारिश उमस का कारण बनी। मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन उसम से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद घने बादल छाए और देखते ही देखते बूंदाबंादी शुरू हुई। काफी देर तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। फसलों की निराई, गुड़ाई में जुटे किसान बौछारी सिंचाई के बाद यूरिया खाद के छिड़काव में जुटेंगे। बरसाती मौसम में अरहर, धान, मक्का, बाजारा, ज्वार की फसलें ग्रोथ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें