फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराटे कप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय कराटे कप चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 23 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में निवेदिता कपूर, निशिका खंडेलवाल, अनुष्का जैन, अनुराधा, जीविका, प्रांजल, हरी शर्मा, शरद कुमार, सानव, अभिषेक, यशवीर सिंह, दिव्यांशु कपूर, अर्पित, सनाया, आयांश, श्रेयांश, अक्षय, वियान, काव्या, प्रियांशी, त्रिजल, शौर्य, शिवकर और वरुण कटारा शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में अंश सेन, प्रख्या, अयान सिंह, शिवाक्षी, अनय यादव, आराध्या, सानव और अथर्व रहे। वहीं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में खयाश, आव्या, प्रकृति, मायरा, स्तुति, तान्या और अन्वी सिंह शामिल रहीं।

काता स्पर्धा में निवेदिता कपूर, अनुष्का जैन, प्रियांशी, शरद कुमार, यशवीर सिंह और अनय यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान शरद कुमार ने टेक्निकल निर्णायक की भूमिका निभाई। राखी कपूर, सोनिया, सीमा, रवि, शिवम और चिराग ने निर्णायक मंडल में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, सह मंत्री मोहित वर्मा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, विभाग संयोजक राजेश कुशवाहा, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश राजपूत एवं महानगर कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सोई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें