फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनपदीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 11 Sep 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को राज्य जूनियर एवं अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जनपदीय ट्रायल हुआ। इसमें 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। चयन सूची बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स चैंपियनशिप का जनपदीय ट्रायल शुरू हुआ।
जूनियर और अंडर-23 वर्ग में 100 प्रतिभागी पहुंचे। खेलो इंडिया के कोच सुरेंद्र कुमार और एसोसिएशन के प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार, पंकज चौहान ने खिलाड़ियों के ट्रायल लिए।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 14 सितंबर से 16 सितंबर तक 60वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एवं अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में होने जा रहा है। ट्रायल से अंडर 14, 16, 18, 20 व अंडर 23 में प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, हाई जंप, लोंग जंप व जैवलिन के लिए प्रतिभागियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें