फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा फुटबॉल लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फुटबॉल मैच 
विज्ञापन
आगरा। जिला फुटबॉल लीग 2026-27 में दूसरे दिन मंगलवार को युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ग्राम श्यामो स्थित फुटबॉल मैदान पर खेले गए चार मुकाबलों में दो मैच ड्रॉ रहे।
विज्ञापन

रीजन फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच आगरा फुटबॉल अकादमी और ग्रोइंग स्टार के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दूसरे मुकाबले में यूनाइटेड एफसी और एक्सटीन फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। एक्सटीन फुटबॉल क्लब के अर्श सेठ ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। एक्सटीन फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच विलेजर एफसी-2 और एकलव्य स्टेडियम के बीच खेला गया। मुकाबला बराबरी पर रहा। आखिरी मैच एमपी एफसी और विलेजर एफसी-1 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के अंतिम क्षणों में रणवीर के शानदार गोल से विलेजर एफसी-1 जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रवर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव और आशीष कदम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान सुरेंद्र सिंह चौहान, अक्षय सिंह, आदित्य चौहान, योगेश वर्मा, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें